कांगड़ा में 20 और 21 मई को 52 कंपनियों के लिए भरे जाएंगे 600 पद |योग्यता 8वीं,10वीं,ITI, ग्रेजुएशन पास युवा| प्रतिमाह वेतन12,670-38,000
बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार हासिल करने का एक सुनहरा मौका है। जॉब की खोज प्लेसमेंट 32 नामी कंपनियां और 22 लोकल निजी कंपनिया के लिए 20,21 मई को साक्षात्कार जॉब की खोज प्लेसमेंट ऑफिस कांगड़ा (हरीपुर) में लेगी।
साक्षात्कार में 600+ बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का दावा किया गया है।युवाओं का चयन शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। रोजगार शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 साल से 37 साल तक रखी गई है |
इससे पहले कंपनी ने कांगड़ा नगरोटा मैं 9 और 10 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया था जिसमें करीब 403 युवाओं ने भाग लिया था जिसमें करीब 295 से युवाओं को नौकरी प्राप्त हुई थी |
जॉब शिविर मैं आने से पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जिसके लिए अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन शुल्क वसूला जाएगा रजिस्ट्रेशन शुल्क की फीस ₹70 रखी गई है |इंटरव्यू सुबह9:00 से शाम 5:00 तक चलेगा |
उपायुक्त अभिनय शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस दौरान आठवीं पास से लेकर बारहवीं पास अभ्यर्थी, बी टेक, बीएससी, एमएससी, आईटीआई डिप्लोमा होल्डर, बी फार्मा, एम फार्मा होल्डर युवा हिस्सा ले सकते हैं। इनमें जिला सिरमौरऔर जिला सोलन की बड़ी कंपनियां सन फार्मा, बीईफार्मा, मैनकाइंड, एएनएम लाइफ साइंस, वर्धमान, सिप्ला, हैवल्स, ईस्टमैन, पीएंडजी, पैंगिन, कार्ल्सवर्ग, पिडीलाइट, शीलाफोम, ग्राइंडवैल नोरटन और मैसर्स यूनाइटेड बिस्किट जैसी कंपनियों में युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। अधिकतर कंपनियां जिला सिरमौर के कालाअंब और पांवटा साहिब की हैं।
Address-
Job Ki Khoj Near Opposite Gaurav Cycle works,
Haripur, Kangra, Himachal Pradesh 176207
कैंपस साक्षात्कार में आने वाले अभ्यर्थी अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा , दसवीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र साथ लाएं।
चयनित अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के अनुसार न्यूनतम 12,670 रुपये से लेकर अधिकतम 38,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा |
कंपनी की ओर से दी जाने वाली अन्य सुविधाओं में रियायती दर पर खाना, यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज तथा पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट शामिल हैं। नियमों के तहत छुट्टियां तथा मेडिक्लेम की सुविधा मिलेगी।
.png)

.png)



.jpg)

Comments
Post a Comment